Read Time:56 Second
लातेहार,2 अक्टूबर 2025जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने जिलेवासियों को दशहरा (विजयादशमी) की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमें मर्यादा, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।अनीता देवी ने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा समाज से बुराइयों को दूर करने का संकल्प लें। उन्होंने संदेश दिया— “राम के आदर्शों को जीवन में उतारें और रावण रूपी बुराइयों का अंत करें।”