लातेहार। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष स्व. सुरेश गंझू के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने स्व. सुरेश गंझू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम जोहार किया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही पूर्व मंत्री ने आगे परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव द्वारा पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार ब्रह्मभोज कार्यक्रम की तैयारियां एवं सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, जिसे झामुमो परिवार की सराहनीय पहल माना गया।
स्व. सुरेश गंझू के परिजनों ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम और जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष समसुल होदा, नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप, सुदामा प्रसाद, वारिस अंसारी, दीपक कुमार, शबीर अंसारी, संजय यादव, चंदन कुमार, नवसाद आलम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।