झारखंड समाचारट्रेंड्सलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

latehar

जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, भौतिक सत्यापन कर समाधान करने को कहा

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

लातेहार संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Latehar news:जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जन शिकायत निवारण के दौरान हेरहंज प्रखंड के सधाबार गांव निवासी अर्चना तिर्की ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उन्हें एडमिशन लेने में परेशानी हो रही है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रमाण पत्र का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। पात्र लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवश्यक प्रमाण पत्र एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। सभी शिकायतों को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए मामलों का भौतिक सत्यापन कर नियमानुसार जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

Latehar news:जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button