ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर,पंचायत स्तर तक कमेटी गठन का निर्णय

Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर,पंचायत स्तर तक कमेटी गठन का निर्णय

बरहरवा संवाददाता।

उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित तरुण मंडल के आवास परिसर में रविवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) प्रखंड इकाई उधवा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन ने की।

बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्रीय संयुक्त मंत्री ललित सिंह एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव, टोला और पंचायत स्तर पर कमेटी गठन आवश्यक है। उन्होंने श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि आम लोगों को जागरूक करना जरूरी है, तभी संगठन का विस्तार संभव है।

उन्होंने प्रवासी मजदूरों की समस्या उठाते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को सरकार की प्राथमिकता बनाने की बात कही। साथ ही प्रखंड कमेटी के प्रत्येक सदस्य को पांच नए लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उधवा प्रखंड के सभी पंचायतों में कमेटी गठन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में मो. शहीद अख्तर, मो. गुलाम सरवर, फारूक समसी, मुखलेश्वर रहमान, मुजफ्फर शेख, बदरुद्दीन शेख, शौकत अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button