स्थानीय समाचार

आगामी 17 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर नावा बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी 17 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर नावा बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

नावा बाजार(पलामू):- आगामी 17 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर नावा बाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी व संचालन मोहम्मद शेख यासीन खां ने किया।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। मुहर्रम कमिटी के लोगों द्वारा सबको आपसी सौहार्द से त्योहार को मनाने की बात कही गई। मुहर्रम पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों एवं मेले को लेकर नसीहत दी गई। इस अवसर पर आयोजित जुलुस और मेले को लेकर को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस बैठक में नावा बाजार थाना क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।मौके पर इंस्पेक्टर रामाआशिष पासवान, थाना प्रभारी चिंटू कुमार, उपप्रमुख मीर खुर्शीद आलम, मुखिया प्रतिनिधि सफीर आलम,एस आई नागेंद्र नाथ तिवारी, मुमताज शाह,मीर आरीज आलम, निर्मल यादव,रजहारा पंचायत चंदन राम, सजिवन राम समेत कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button