सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ पौधा रोपण,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ पौधा रोपण,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Views: 611
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ पौधा रोपण,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

संवाददाता: अनुज तिवारी,

सतबरवा (पलामू)।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी (BDO-cum-CO) कृष्ण मुरारी तिर्की ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर वायु की गुणवत्ता को भी सुधारते हैं। इससे जलवायु संतुलित रहती है और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। पेड़ जल चक्र को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, वर्षा को बढ़ावा देते हैं और मिट्टी के कटाव को रोककर धरती की उर्वरता को बनाए रखते हैं। साथ ही, ये जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं और पशु-पक्षियों के जीवन को सुरक्षित करने में सहायक होते हैं।

सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ पौधा रोपण,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पौधों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाली व्यक्ति के तनाव को कम करती है, मन को शांति प्रदान करती है और शुद्ध वातावरण से स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे इस पहल को आगे बढ़ाएं और अपने-अपने क्षेत्र में पौधा रोपण कर समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ पौधा रोपण,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में रबदा पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, राजस्व कर्मचारी विकास मिंज, सीआई अनीश कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी यासीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य धीरज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार सोनी, पंचायत सचिव पुष्पा कुमारी व सोनी कुमारी, बीपीओ आरजू तमन्ना, मनरेगा संचालिका कशिश कुमारी, रोजगार सेवक सरफराज आलम, प्रखंड लिपिक प्रेमचंद कुमार गुप्ता, समाजसेवी शंभू उरांव और सीएससी संचालक नवीन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment