झारखंडपलामूस्थानीय समाचार
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री का विश्वकर्मा समाज ने किया भव्य स्वागत


संवाददाता:अनुज तिवारी,
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनु के शनिवार को बेतला आगमन के दौरान दुबियाखाँड चौक पर पलामू जिला विश्वकर्मा कमिटि के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा के द्वारा विश्वकर्मा समाज के मूलभूत समस्याओं से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया।

मौके पर पलामू विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डोमन शर्मा, लेस्लीगंज प्रखण्ड अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, गया शर्मा, संजित शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के दर्जनो लोग उपस्थित थे।
![]()



