झारखंडस्थानीय समाचार
मुखिया संघ बरहेट का पुनर्गठन, अध्यक्ष बनीं सेलिना हांसदा

बरहरवा/ प्रतिनिधि

बरहरवा। शनिवार को बरहेट प्रखंड परिसर स्थित बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष माइकल मरांडी ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की तीन वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन करना था। इस दौरान सर्वसम्मति से बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत की मुखिया सेलिना हांसदा को मुखिया संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।
अन्य पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुआ –
- उपाध्यक्ष : तलबड़िया पंचायत के मुखिया रमेश मुर्मू
- सचिव : लबरी पंचायत के मुखिया जलहाई सोरेन
- कोषाध्यक्ष : पृथ्वी चंद टुडू
बैठक में क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
![]()




