Views: 191
0 0
किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची : कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि की ओर से किसानों के लिए पशुधन उत्पादकता में वृद्धि हेतु वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।यह आयोजन मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय,भारत सरकार के संयुक्त सहयोग किया गया।कांके प्रखंड के मनातू गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य…

किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read Time:2 Minute, 9 Second
किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची : कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि की ओर से किसानों के लिए पशुधन उत्पादकता में वृद्धि हेतु वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।
यह आयोजन मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय,भारत सरकार के संयुक्त सहयोग किया गया।
कांके प्रखंड के मनातू गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल शामिल हुये।

किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। गौरतलब हो कि पूरे देश में फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा सीएससी के माध्यम से संबंधित जानकारियां दी जा रही है। कार्यक्रम में मत्स्य पालन मंत्रालय,पशुपालन मंत्रालय ,डेयरी मंत्रालय के विशेषज्ञों द्वारा पशुधन उत्पादकता में वृद्धि के लिए उनके रख रखाव,नस्ल का चयन,बीमारियों से रोकथाम, पशुपालन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मनातू पंचायत की मुखिया पूनम देवी,कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र महतो, सी ई ओ मोहसिन रजा के साथ साथ काफी संख्या में पंचायत के पशुपालक,मत्स्य पालक और डेयरी से जुड़े किसान उपस्थित थे । कार्यक्रम में शामिल कृषक अपने मोबाइल के माध्यम से विशेषज्ञों से जानकारी हासिल किये।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports