Views: 204
0 0
एडीआरएम ने किया राजमहल स्टेशन का औचक निरीक्षण, जल्द सुधार...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

एडीआरएम ने किया राजमहल स्टेशन का औचक निरीक्षण, जल्द सुधार होंगे खामियां

बरहरवा: मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष सैलून ट्रेन से राजमहल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम…

एडीआरएम ने किया राजमहल स्टेशन का औचक निरीक्षण, जल्द सुधार होंगे खामियां
Read Time:2 Minute, 19 Second
एडीआरएम ने किया राजमहल स्टेशन का औचक निरीक्षण, जल्द सुधार होंगे खामियां

बरहरवा: मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे विशेष सैलून ट्रेन से राजमहल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना का उद्घाटन ऑनलाइन किया गया था। योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों में कुछ स्टेशनों पर त्रुटियाँ पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने हेतु रेलवे बोर्ड ने निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

राजमहल स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधाओं की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि स्टेशन की छत से भारी वर्षा में पानी टपकता है, शौचालयों में पानी की आपूर्ति में कमी है, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स के स्टैंड कमजोर हैं, एयर कंडीशनर से बहने वाले पानी की निकासी व्यवस्था ठीक नहीं है, और वेटिंग रूम की टाइल्स भी कई जगहों पर टूटी हुई हैं। इन सभी खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीआरएम ने कहा कि राजमहल स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत एक लैंडमार्क के रूप में उभरा है और इसकी गरिमा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्टेशन के नियमित रखरखाव एवं सुधार कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार साहा समेत मालदा मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports