स्थानीय समाचार

महेशपुर प्राथमिक विद्यालय में 72 बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण

Views: 33
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

पाकुड़ संवाददाता:
महेशपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पठन-पाठन में सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को स्कूल किट का वितरण किया गया। यह वितरण प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार रविदास की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 01 से 05 तक के कुल 72 छात्र-छात्राओं को स्कूल किट प्रदान की गई। किट में रूल, रबर, कलम, ज्यामिति बॉक्स सहित पढ़ाई से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।

महेशपुर प्राथमिक विद्यालय में 72 बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण

स्कूल किट पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं किरण कुमारी भगत, सुष्मिता तिवारी और बेबी कुमारी भी मौजूद रहीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button