झारखंड समाचारब्रेकिंग न्यूज़स्थानीय समाचार

हिरणपुर में दो रोजगार सेवकों केआवास में चोरी,लाखों के जेवर व नकदी पार

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
हिरणपुर में दो रोजगार सेवकों केआवास में चोरी,लाखों के जेवर व नकदी पार

पाकुड़ संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र के कमलघाटी स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में अज्ञात चोरों ने दो रोजगार सेवकों के आवास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने केंदुआ पंचायत के रोजगार सेवक विक्टर मरांडी एवं हाथकाठी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक कॉर्नलूस टुडू के घर को निशाना बनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्टर मरांडी ने बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से परिवार के साथ उक्त आवास में रह रहे हैं। सोमवार शाम वह पंचायत क्षेत्र में थे, जबकि घर में मौजूद उनकी पत्नी एवं एक अन्य महिला सदस्य बाजार गई हुई थीं। लौटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा पाया तथा पीछे का दरवाजा टूटा हुआ देखा, जिससे स्पष्ट हुआ कि चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे थे।

पीड़ित के अनुसार, चोर करीब दो भरी सोने के आभूषण, लगभग 57 भरी चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन, दो मोबाइल फोन, ₹20 हजार नकद सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वहीं कॉर्नलूस टुडू के आवास का मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे करीब ₹700 नकद भी उड़ा लिए। उन्होंने बताया कि वह आवास में अकेले रहते हैं।

घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने थाना में आवेदन देने की बात कही है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button