Views: 293
0 0
एमएमसीएच के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु कार्यो में लाएं गति: नगर आयुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एमएमसीएच के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु कार्यो में लाएं गति: नगर आयुक्त

मेदिनीनगर(पलामू):- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु उपायुक्त शशि रंजन द्वारा निर्देशित कार्यो की गति व निष्पादन को लेकर आज नगर आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। मेदिनीनगर नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर किए जा…

एमएमसीएच के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु कार्यो में लाएं गति: नगर आयुक्त
Read Time:2 Minute, 18 Second
एमएमसीएच के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु कार्यो में लाएं गति: नगर आयुक्त

मेदिनीनगर(पलामू):- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के प्रबंधन व बेहतर संचालन हेतु उपायुक्त शशि रंजन द्वारा निर्देशित कार्यो की गति व निष्पादन को लेकर आज नगर आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

मेदिनीनगर नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर किए जा रहे कार्यो की बिंदुवार समीक्षा की।

उन्होंने एमटीसी को सिफ्ट किये जाने संबंधित निदेश दिया। साथ ही अस्पताल के जर्जर भवन को धवस्त करने की कार्रवाई करने, कैदी वार्ड के लिए चिन्हित स्थान को निरीक्षण कर भौतिक जानकारी प्राप्त करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को चिन्हित स्थल का निरीक्षण कर अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 7 दिनों के अंदर भवन एवं बिजली से संबंधित कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बिजली विभाग के अभियंता को आवश्यकतानुसार बिजली पोल को सिफ्ट करने तथा आवश्यकतानुसार पेड़ की छटाई की जरूरत पर उसकी सूची तैयार कर वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के अभियंता महेन्द्र राम, अस्पताल अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports