प्रेम कुमार साहू घाघरा
गुमला/घाघरा:- थाना के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नौ दिनों के नवरात्रि पूजा का आज अंतिम दिन है आज अंतिम दिन में भी मां के आखिरी दर्शन के लिए हनुमान वाटिका दुर्गा पूजा समिति मिलन चौक, दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक, दुर्गा पूजा समिति थाना चौक में श्रद्धालुओं का काफी भीड़ लगा रहा ! पूजा पंडालों में प्रशासन के तरफ से चौक चौराहों पर ए का पुख्ता इंतजाम किया गया ! घाघरा थाना चौक दुर्गा मंदिर के आचार्य कर्णपाल देवघरिया ने बताया कि नौ दिनों के माता रानी की उपासना के बाद आज नवरात्रि समापन होगा सभी भक्तों ने मंदिर परिसर में हवन किया एवं माता रानी से अपने लिए मनोकामना मांगी।
आज मां अपराजिता के पूजा के पश्चात आज मूर्ति विसर्जन किया जायेगा ! नवरात्र में बैठे संतोष गुप्ता अविनाश गुप्ता सानू कुमार सूरज कुमार अनीता देवी चंपा देवी किरण देवी रानी कुमारी कशिश कुमारी पुष्पा सिंह सुजाता देवी कांति देवी मीना कुमारी संदीपा कुमारी शीतला देवी प्रतिमा कुमारी राजकुमार नंदनी कुमारी रीता देवी
वही सभी समिति में महिलाओं के द्वारा सिंदूर होली के साथ महिलाओं ने एक दूसरे के मांग में सिंदूर लगाकर अपने पति के दीर्घायु आयु की कामना की