स्थानीय समाचार

किशोरी ने अपने ही घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

किशोरी ने अपने ही घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट :-

घाघरा(गुमला):- गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना मुख्यालय पूटो रोड ब्लॉक के पीछे स्थित निवासी एक किशोरी ने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।पुलिस ने बताया कि परिजनों ने उक्त किशोरी का इलाज शुक्रवार को दोपहर में करा कर घर लाया था और वह घर में सो रही थी। काफी देर बाद भी वह घर से बाहर नहीं निकली तो शक होने पर अंदर जाकर देखा गया तो किशोरी ने घर में लगे कंडी में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।हालाकि परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गए।जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button