Views: 227
0 0
मनिका पुलिस प्रशासन ने 6 उग्रवादियों को हथियार समेत धर दबोचा,गिरफ्तार कर भेजा जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनिका पुलिस प्रशासन ने 6 उग्रवादियों को हथियार समेत धर दबोचा,गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनिका(लातेहार):- लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में टीम गठित कर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार एवं मनिका पुलिस बल के जवान मनिका थाना क्षेत्र के जुंगुर से अनिल कुमार यादव, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता – दामोदर यादव ,ग्राम…

मनिका पुलिस प्रशासन ने 6 उग्रवादियों को हथियार समेत धर दबोचा,गिरफ्तार कर भेजा जेल
Read Time:3 Minute, 27 Second
मनिका पुलिस प्रशासन ने 6 उग्रवादियों को हथियार समेत धर दबोचा,गिरफ्तार कर भेजा जेल

मनिका(लातेहार):- लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में टीम गठित कर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार एवं मनिका पुलिस बल के जवान मनिका थाना क्षेत्र के जुंगुर से अनिल कुमार यादव, उम्र लगभग 24 वर्ष, पिता – दामोदर यादव ,ग्राम जुंगुर को प्रतिबंध माओवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने की योजना बनाते हुए पकड़ा।

जिसके निशानदेही पर लातेहार थाना अंतर्गत मानिकपुर के जंगल स्थित तालाब के नीचे से एक राइफल जैसा दिखने वाला लोहे का चार हथियार एक अवैध देसी कट्टा ,8 mm का 4 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल चार चितकबरा वर्दी बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इस प्रकार है-

अनिल कुमार यादव ,उम्र करीब 24 वर्ष पिता- दामोदर यादव ,ग्राम जुंगुर ,थाना – मनिका

सागर यादव, उम्र 22 वर्ष ,पिता- दामोदर यादव, मानिकपुर थाना लातेहार

अखिलेश यादव ,उम्र करीब 23 वर्ष ,पिता- बनोधी यादव स्टेशन लातेहार

मिथिलेश यादव ,उम्र 21 वर्ष पिता- विजय यादव रजवार थाना बालूमाथ

शिवानंद यादव उर्फ शिव ,उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-चंदन यादव मानिकपुर थाना लातेहार

जावेद अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- राकीम अंसारी जुंगुर मनिका

सभी गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा पिछले लगभग 1 वर्षों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विकास योजनाओं से ठेकेदार से पैसा वसूली करना काम था।

गिरफ्तार युवा के ऊपर कई थाने में मुकदमा भी दर्ज है जिसे जांच किया जा रहा है।आपको बताते चले कि अनिल कुमार यादव पूर्व में तरहसी थाना जिला पलामू से जेल भी जा चुका है।

इस छापेमारी दल में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार मनिका थाना सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार लातेहार थाना सब इंस्पेक्टर रंजन पासवान मनिका पुलिस बल के जवान उदित कुमार ,अरविंद कुमार, कुमार छत्रपाल ,हितेश कुमार महतो ,सुशील कुमार चंपी ,एवं तकनीकी शाखा लातेहार का अहम योगदान है।

सभी गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर मनिका थाना कांड संख्या 65 / 2024 के तहत 15, 10 ,2024 को धारा 308(2)308(3)/3(5) बी0एन0 एस. 25(1- b)a/ 26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी एल ए एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports