ब्रह्मोरियां/नावा बाजार(पलामू):- शारदीय नवरात्र में नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार और एएसआई आनंद प्रसाद रजवार ने क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी बातों की जानकारी ली। नावा बाजार पुलिस ने ब्रह्मोरियां, तुकबेरा और कंडा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल समिति अध्यक्ष डबल पाण्डेय से कहा कि अष्टमी को पूजा पंडाल में महिलाओं के लिए दूरी बनाकर द्वीप प्रज्ज्वलित कराए और सुरक्षा का खास ख्याल रखें।
ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल समिति की ओर से थाना प्रभारी चिंटू कुमार और एएसआई आनंद प्रसाद रजवार को चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
ब्रह्मोरियां में दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में रात्रि प्रवचन की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।थाना प्रभारी द्वारा प्रवचन के बाद घर जाने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सादे लिबास में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।शरारती तत्व एवं मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डबल पाण्डेय,कार्यकारी सचिव सुनिल दुबे, विनय पाण्डेय,रिशु पाण्डेय, शशि पाण्डेय, छोटू पाण्डेय, मंगलू पांडेय सहित पूजा समिति कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे।