
मनिका प्रतिनिधि,
मनिका:- भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता सह झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी का स्वागत पलामू से रांची लौटने के दौरान मनिका में श्री राम होटल के पास भाजपाइयों ने गर्म जोशी से किया।
मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री बावरी ने कहा कि आगामी विधानसभा में कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। तभी जाकर झारखंड का कल्याण होगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, कौशल किशोर प्रसाद,छोटू राजा, बबन पासवान, दीपू कुमार राय डीग्लू पंकज यादव, शंकर दुबे, अजीत कुमार,अजय गुप्ता, उमेश यादव, विश्वनाथ राय,विनोद यादव,धर्मेंद्र राम, प्रेम देवी,अमरदीप कुमार,अंकित कुमार गोलू, बिट्टू प्रसाद,बजरंगी कुमार,बसंत कुमार, विकास कुमार,नंदन यादव,अनिल यादव, दिलीप यादव,विकास पांडे, राजेश सिंह,प्रेमनाथ यादव, समेत कई लोग मौजूद थे।