Views: 150
0 0
राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश हटाए गए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश हटाए गए

नई दिल्ली ,02 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में दिए गए राहुल गांधी के भाषण के कुछ विवादास्पद अंश हटा दिए गए हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाषण दिया था।हटाए गए अंश में हिंदुओं और कुछ दूसरे धर्मों पर उनकी टिप्पणियां शामिल हैं।लोकसभा में विपक्ष के नेता…

राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश हटाए गए
Read Time:1 Minute, 55 Second
राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश हटाए गए

नई दिल्ली ,02 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में दिए गए राहुल गांधी के भाषण के कुछ विवादास्पद अंश हटा दिए गए हैं। राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाषण दिया था।
हटाए गए अंश में हिंदुओं और कुछ दूसरे धर्मों पर उनकी टिप्पणियां शामिल हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में राहुल गांधी का सोमवार को पहला भाषण था। इस दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ।


अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद ने संविधान की एक प्रति और भगवान शिव की तस्वीर लहराई और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा।


राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं का उल्लेख करने पर भाजपा सांसदों ने कड़ा विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दौरान हस्तक्षेप किया।
कांग्रेस सांसद को टोकते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है।


गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद से भाजपा को हिंसा से जोड़ने के लिए माफी मांगने की मांग की।
गृह मंत्री ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा को ‘हिंसक हिंदुओंÓ की उपमा दिए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई और कांग्रेस नेता से माफी मांगने को कहा।

Loading

राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश हटाए गए

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports