स्थानीय समाचार

मतदान के पश्चात हुई स्क्रूटनी पीठासीन पदाधिकारी के डायरी,प्रपत्र 17 ए एवं अन्य दस्तावेजों की हुई जांच,स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत 59.99 प्रतिशत से बढ़कर 61.27 प्रतिशत

Views: 198
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
मतदान के पश्चात हुई स्क्रूटनी पीठासीन पदाधिकारी के डायरी,प्रपत्र 17 ए एवं अन्य दस्तावेजों की हुई जांच,स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत 59.99 प्रतिशत से बढ़कर 61.27 प्रतिशत

मेदिनीनगर(पलामू):-पलामू लोकसभा के लिए सोमवार को मतदान संपन्न होने के पश्चात मंगलवार को जी.एल.ए कॉलेज परिसर में पलामू लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक रेम्या मोहन,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू शशि रंजन,गढ़वा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर समेत विभिन्न विधानसभा के ए.आर.ओ व पलामू लोकसभा के विभिन्न प्रत्याशियों की मौजूदगी में पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी,प्रपत्र 17 ए एवं अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गयी।

मतदान के पश्चात हुई स्क्रूटनी पीठासीन पदाधिकारी के डायरी,प्रपत्र 17 ए एवं अन्य दस्तावेजों की हुई जांच,स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत 59.99 प्रतिशत से बढ़कर 61.27 प्रतिशत

संवीक्षा के बाद पलामू लोकसभा का मतदान प्रतिशत 59.99 प्रतिशत से बढ़कर 61.27 प्रतिशत हो गया।विदित हो कि मतदान प्रक्रिया के उपरांत भी पारदर्शिता रहे,इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में यह संवीक्षा का कार्य किया जाता है। इधर ,संवीक्षा के पश्चात गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया वहीं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गयी है।यहां दो स्तरीय सुरक्षा के तहत स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा में सी.ए.पी.एफ के बलों को लगाया है इसी तरह बाहरी परिधि में जिला सशस्त्र बल के जवान तैनात रहेंगे।सभी तैनाती चौबीसों घंटों के लिए मतगणना की समाप्ति तक रहेगी।इसके अतिरिक्त अलग-अलग पाली में दंडाधिकारी की भी तैनाती की गयी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button