Views: 210
0 0
सड़क दुर्घटना: चौकीदार गंदुर महली का इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशित परिजनों ने थाना के प्रति जताई नाराजगी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सड़क दुर्घटना: चौकीदार गंदुर महली का इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशित परिजनों ने थाना के प्रति जताई नाराजगी

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, घाघरा:- थाना क्षेत्र के बाराडीह ग्राम के चौकीदार गंदुर महली उम्र 45 वर्ष की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने घाघरा थानां गेट के सामने शव को रखकर पुलिसकर्मियों के प्रति नाराजगी ब्यक्त किया। मौके पर उपस्थित मृतक की पत्नी कलसमुनी देवी एवं पुत्र राजदेव महली सहित ने घाघरा थानां…

सड़क दुर्घटना: चौकीदार गंदुर महली का इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशित परिजनों ने थाना के प्रति जताई नाराजगी
Read Time:3 Minute, 10 Second
सड़क दुर्घटना: चौकीदार गंदुर महली का इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशित परिजनों ने थाना के प्रति जताई नाराजगी

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा:- थाना क्षेत्र के बाराडीह ग्राम के चौकीदार गंदुर महली उम्र 45 वर्ष की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने घाघरा थानां गेट के सामने शव को रखकर पुलिसकर्मियों के प्रति नाराजगी ब्यक्त किया। मौके पर उपस्थित मृतक की पत्नी कलसमुनी देवी एवं पुत्र राजदेव महली सहित ने घाघरा थानां के पुलिसकर्मियों पर पिता के सड़क सुर्घटना में घायल होने की ससमय जानकारी नही देने का आरोप लगाते हुए घाघरा थानां पुलिस के विरुद्ध नाराजगी ब्यक्त कर रहे थे। पुत्र राजदेव एवं परिजन का कहना था कि समय से यदि उन्हें पिता के घायल होने की जानकारी दी जाती तो आज उनके पिता की मौत नही होती। राजदेव ने बताया कि पिता के थाना रजिस्टर में मेरा मोबाइल नम्बर होने के बाद भी उसे समय रहते शनिवार को सूचित नही किया गया। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने मृतक चौकीदार गंदुर के परिजनों को समझाते हुवे शव को थानां परिषर के अंदर आवश्यक कारवाई हेतु ले जाया गया। इधर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि विगत शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद उनके साथी चौकीदार जॉय केरकेट्टा द्वारा सीएचसी घाघरा ले जाकर घायल गंदुर का इलाज कराया, इलाज कराकर थाना लाया गया जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को गंदुर ने नही देने की बात कह मोबाइल नही दिया और अपने को सुरक्षित बताया। रात्रि में वह थानां परिषर में ही खाना खाकर सो गया। रविवार की सुबह घायल गंदुर को अस्वस्थ देख घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी जिसके बाद समुचित इलाज के लिए परिजन गुमला के उपरांत हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल रांची में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात गंदुर की मौत हो गई।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि
चौकीदार के पुत्र राजदेव महली द्वारा दिये गए आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा साथ ही पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक चौकीदार गंदुर महली को थाना परिषर में श्रधांजलि सभा आयोजित की जाएगी जिसके उपरांत थानां परिवार अंतिम संस्कार में भाग लेगी।

Loading

सड़क दुर्घटना: चौकीदार गंदुर महली का इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशित परिजनों ने थाना के प्रति जताई नाराजगी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed