स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार
15 वी वित आयोग मद से बन रहें पक्की नाली निर्माण का जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने किया शिलान्यास।


बालूमाथ:- प्रखंड के मासियातू ग्राम में 15 वी वित आयोग मद से बन रहें पक्की नाली निर्माण का शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी के द्वारा किया गया।इस दौरान जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने बताई की जल नल योजना से लेकर सभी विकास योजनाओं का कार्यान्वयन ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण हो l मेरी हमेशा यह कोशिश रहती है कि जो भी काम क्षेत्र में हो रहे हैं वे गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए l उन्होंने यह भी आहवन किया है कि यदि किसी योजना में कहीं भी काम की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है तो अवश्य सूचित करें l
![]()




