झारखंडस्थानीय समाचार
Jhaekhand:3 से 5 मार्च तक झारखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना


झारखंड:- तीन से पांच मार्च तक गरज के साथ बारिश की संभावना है. छह मार्च से मौसम साफ रहने का अनुमान है.मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तीन मार्च से गरज के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में पांच मार्च तक बारिश हो सकती है. छह मार्च से मौसम साफ रहेगा.
![]()




