तेज रफ्तार ट्रक सड़क दुर्घटना में ड्राईवर व खलासी की मौत


लातेहार:- जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमझरिया घाटी में बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतना दर्दनाक था की घटनास्थल पर ही चालक गणेश यादव और उपचालक अनिल यादव की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच की है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चंदवा पुलिस पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में सरिया लोड था और वह रांची से लातेहार की ओर आने के क्रम में अमझरिया घाटी के पास ट्रक ड्राईवर ने अपना बैलेंस खो दिया, जिसके वजह से ट्रक सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई और पीछे लदा सरिया कैबिन तोड़ते हुए चालक और उप चालक को अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे रागगिरों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। स्थानीय लोगों की माने तो अमझरिया घाटी काफी घुमावदार है. रांची से लातेहार आने के दौरान चंदवा और कुरु के बीच यह घाटी पड़ती है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
![]()




