

अमड़ापाड़ा/पाकुड़:-पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता काफी आक्रोशित हैं।इसको लेकर पूरे राज्य भर में हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर न्याय यात्रा निकाली जा रही है।इसी कड़ी में शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के संथाली पंचायत मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च निकाला और केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की।न्याय यात्रा के दौरान पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सदस्य संतोष भगत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जैस्मिन हेमब्रम, प्रखंड अध्यक्ष कॉर्निंलीज हेमब्रम, संगठन सचिव बेंजमीन मरांडी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
![]()




