स्थानीय समाचार

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Views: 2054
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

पलामू :- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के निर्देशानुसार सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने सभी एमओ व सहायक गोदाम प्रबंधक संग उप विकास आयुक्त के सभागार में बैठक कर आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।सर्वप्रथम उन्होंने जनवरी माह 2024 अंतर्गत एनएफएसए व माह सितंबर 2023 के आवंटन के अनुरूप चना दाल के वितरण की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने ग्रीन राशन कार्ड के तहत कार्ड धारी के बीच खाद्यान्नों का वितरण ससमय करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि पीवीटीजी डाकिया योजना अंतर्गत पीवीटीजी समूह के लाभुकों के बीच खाद्यान्नों के वितरण में कहीं कोई गड़बड़ी न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये।

सप्ताह में दो दिन प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहें:- डीएसओ(DSO)

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी एमओ को कम से कम दो दिन प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिये।साथ ही उपस्थित रहने वाले तिथि को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साझा करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने सभी एमओ को 5-5 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का औचक रूप से निरीक्षण करने की भी बात कही साथ ही आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन हो यह सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button