झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
  • उपायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को नमन अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित हुआ
  • मुख्य कार्यक्रम,झारखंड के 86 आंदोलनकारियों एवं 11 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित

जिले के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है जिला प्रशासन : उपायुक्त

गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख

गुमला।75 वां गणतंत्र दिवस गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सहित जिले के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों एवं निजी संस्थानों में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा झंडोत्तलन किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया । गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिलावासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी ।

गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

उन्होंने जिले अंतर्गत किए गए बेहतरीन कार्यों के विषय में बताया। उपायुक्त ने समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, खेल विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना ,कृषि विभाग आरसीडी, आपूर्ति विभाग, भू अर्जन विभाग, मनरेगा, अबूआ आवास योजना आदि संबंधित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा जिले के अन्य उपलब्धियों से भी उपायुक्त ने सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले वासियों की चहुंमुखी प्रगति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उपायुक्त ने अपने संबोधन को महात्मा गांधी के विचारों के साथ समाप्त किया उन्होंने कहा कि “तुम्हें एक जंतर देता हूं, जब भी तुम्हें संदेह हो या तुम्हारे अहम तुम पर हावी होने लगे,तो यह कसौटी आजमाओ:- जो सबसे गरीब और कमजोर आदमी तुमने देखा हो, उसकी शक्ल याद करो और अपने दिल से पूछो कि जो कदम उठाने का तुम विचार कर रहे हो, वह उस आदमी के लिए कितना उपयोगी होगा, क्या उसे उसे कुछ लाभ पहुंचेगा? क्या उससे वह अपने ही जीवन और भाग्य पर कुछ काबू रख सकेगा? यानी क्या उससे उन करोड़ों लोगों को स्वराज मिल सकेगा जिनके पेट भूखे हैं और आत्मा अतृप्त है? तब तुम देखोगे कि तुम्हारा संदेह मिट रहा है और अहम समाप्त होता जा रहा है।”

गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अतिरिक्त उपायुक्त आवास, समाहरणालय ,विकास भवन गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय ,जिला परिषद, अनुमण्डल कार्यालय परिसर, पुलिस लाईन चन्दाली, सहित जिला व प्रखण्ड के कार्यालयों में भी झण्डोत्तोलन किया गया।_**_गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के पूर्व गाँधी पार्क स्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर, शहीद स्मारक, बिरसा मुण्डा की प्रतिमा, शहीद चौक सहित गुमला शहरी क्षेत्र के अन्य स्थलों पर उपायुक्त द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।_* *इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों अंर्तगत 11 पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।* *उपायुक्त के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के 86 आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गाया।*कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वार झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वार विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली गई।कृषि विभाग के सहयोग से घुड़सवार दल ने भी कार्यक्रम में प्रदर्शन किया।कृषि विभगा द्वारा केसीसी ऋण,रागी मिशन, कृषि यंत्र जैसे झांकी का प्रदर्शन किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित नए गतिविधि सिकछा कर भेंट सहित बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बेहतर करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार परिवहन विभाग की ओर से रोड सेफ्टी की थीम, वन प्रमंडल विभाग की ओर से वन का करें बचाव थीम एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन की थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें घुड़सवार दल को प्रथम ,कृषि विभाग को द्वितीय एवं शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । एवं उपायुक्त ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि विभाग के द्वार योग्य व्यक्तियों तक रागी पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन को 60 क्विंटल रागी दिया गया जिसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने ताम्रपत्र प्रदान किया उपस्थिति।गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला नजारत उपसमाहर्ता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहित सभी जिला स्तरीय तकनीकी/गैर तकनीकी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा आम नागरिकों की मौजूदगी रही।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button