झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान


महेशपुर/पाकुड़:- महेशपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को महेशपुर गुमामोड़ मुख्य सड़क पर तेलियापोखर गांव के समीप अपराध नियंत्रण को लेकर थाने के ए.एस.आई शिवशंकर भगत ने पुलिस बल के साथ वाहन जांच अभियान चलाकर वाहनों की सघनता से जांच की। जांच के क्रम में वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों के अलावे हेल्मेट, डिक्की, सीट बेल्ट आदि की सघनता से जांच की गई वाहन जांच अभियान के क्रम में 10 दोपहिया वाहनों तथा 3 चार पहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप का माहौल व्याप्त है।
![]()




