स्थानीय समाचारलातेहार

अवैध बालू खनन,परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर चंदवा में डीएमओ ने की छापेमारी.

  • जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन,कारोबारियों की खैर नहीं……….आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी,लातेहार
अवैध बालू खनन,परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर चंदवा में डीएमओ ने की छापेमारी.

लातेहार:-अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम को लेकर उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को चंदवा पहुंच कर पुलिस बल के साथ भुसाढ़ में छापेमारी की एवं 5 हजार घनफुट भंडारित बालू को जप्त किया साथ ही अवैध रूप से बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा एवं ट्रैक्टर समेत बालू को जप्त करते हुए चंदवा थाना को सूपूर्द कर भंडारित बालू के रैयत एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी एवं अविलंब संलिप्त व्यक्तियों को चिहिंत करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

  • अवैध बालू खनन की सूचना पर चंदवा पहुंचे थे डीएमओ

उपायुक्त हिमांशु मोहन को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा में अवैध बालू का भंडारण कर परिवहन किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया था एवं अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को चंदवा पहुंच सअनि बहादुर महतो एवं सहस्त्र पुलिस बल के साथ चंदवा के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भुसाढ़ में पांच हजार घनफुट बालू भंडारित पाया एवं इसकी जांच जेम्स पोर्टल पर की तो पाया कि स्थल पर बालू भंडारण की अनुज्ञप्ति स्वीकृत नहीं है जिस पर कार्रवाई करते हुए बालू को जप्त कर लिया इसी दौरान बालू भंडारण स्थल के पास बालू लोड किए हुए एक ट्रैक्टर को देख पुलिस बल को आते देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग गया जिसके बाद ट्रैक्टर को बालू समेत जप्त कर लिया एवं चंदवा थाना ले आया गया एवं अवैध रूप से भंडारित किए गए बालू स्थल के रैयत समेत अवैध बालू खनन में संलिप्त दोषियों पर प्राथमिक दर्ज करवाई एवं अभिलंब संकट व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।

जिले में अवैध खनन करने वाले कारोबारी पर रखे पैनी नजर……. हिमांशु मोहन उपायुक्त लातेहार

उपायुक्त हिमांशु मोहन ने कहा है कि जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों पर पैनी नजर रखे एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की करें।

  • जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन,कारोबारियों की खैर नहीं……….आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी,लातेहार

10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू खनन पूर्णत प्रतिबंधित

जिला खनन पदाधिकारी ने कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध बालू का खनन परिवहन एवं भंडारण नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि अवैध खनन भंडारण को लेकर विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं एवं अवैध कारोबारियों की खैर नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू का खनन पूर्णत प्रतिबंधित है अगर कोई भी नदी से बालू खनन करते पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button