स्थानीय समाचारगढ़वा

ग्रामीणों ने चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर स्वास्थ्य सहिया की चुनाव को रद्द करते हुए पुनः नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की.

ग्रामीणों ने चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर स्वास्थ्य सहिया की चुनाव को रद्द करते हुए पुनः नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की.

भवनाथपुर:-अरसली उतरी पंचायत निवासी लालसा देवी व अन्य ग्रामीणों ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर बीते 13 सितम्बर को अरसली उतरी में हुए स्वास्थ्य सहिया की चुनाव को रद्द करते हुए पुनः नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की है। आवेदन में लालसा देवी पति स्व. सुनील शर्मा ने जिक्र किया है, कि बीते 13 सितम्बर 2023 को अरसली उतरी के डोमटोली आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में स्वास्थ्य सहिया का चयन हेतु आमसभा किया गया था, जिसमें चुनाव प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित बृज मोहन पासवान ने सरकार के पत्र तथा चयन प्रक्रिया नियमावली के विरुद्ध एक अयोग्य महिला का गुप् चुप तरीके से चयन कर लिया गया। जबकि आमसभा के दौरान गाँव के ही एक विधवा और असहाय महिला लालसा देवी के पक्ष में अन्य छः अभ्यर्थियों ने अपना समर्थन दिया था, लेकिन चुनाव प्रवेक्षक ने चुनाव में विधवा महिला को प्राथमिकता न देते हुए तथा आमसभा के दौरान विधवा महिला के पक्ष में जन समर्थन को दरकिनार करते हुए एक अन्य महिला आवेदिका अनु देवी के परिजनों के साथ सांठ गाँठ कर गुप चुप तरीके से उसका चयन कर लिया गया। जिससे गाँव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से उक्त सहिया पद के लिए चुनाव को रद्द करते हुए पुनः नये सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।
इस संबंध में पूछने पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजन दास ने बताया कि स्वास्थ्य सहिया के लिए हुए चुनाव में प्रवेक्षक द्वारा चुनाव नियमावली प्रक्रिया की अनदेखी की जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मिली है। उक्त चुनाव को रद्द कर पुनः चुनाव की तारीख निकाली जायेगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button