स्थानीय समाचार

चेरो मिलन समारोह सह-तर्पण कार्यक्रम

Views: 256
0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second
चेरो समाज मिलन समारोह

पलामू जिला से दिनेश यादव की रिपोर्ट :-

सतबरवा(पलामू):-सतबरवा प्रखंड के पलामू किला मेला के फुलवरिया गांव में राजा मेदिनीराय तर्पण कार्य अखिल भारतीय जनजाति मिलन समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि मनिका विधायक श्री रामचंद्र सिंह दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। वही कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र गुलदस्ते व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि मनिका विधायक ने कहा कि हम सभी राजा के वंशज हैं और आज हम सभी इसको समझ नहीं पा रहे हैं कि हमें क्या शक्ति है या इसका कारण शिक्षा हो सकती है। शिक्षा हम सभी के लिए अति आवश्यक है,अगर हम शिक्षित हैं तो हर एक कार्य को सावधानी पूर्वक आसानी से कर पाएंगे,इसलिए हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।मैं हर एक व्यक्ति को मैं यही कहना चाहूंगा कि सभी लोग शिक्षा से जुड़े और नए समाज का उत्पत्ति करें।

चेरो मिलन समारोह सह-तर्पण कार्यक्रम

जिससे आने वाले दिन में हमारा समाज बढ़ चढ़कर किसी भी कार्य में भागीदारी निभाएं और इन बातों को कहते हुए भी उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पलामू किला हमारा यह चर्चित स्थान है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री से भी मांग करेंगे की किला को जिर्णोधार किया जाए ।वहीं पूर्व विधायक हरिराम सिंह को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर और राजा मेदिनिराय की फोटो देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक हरिराम सिंह ने कहा कि हम सभी राजा का वंशज हैं। हमें आगे तक जाना है इसके लिए हमारा समाज शिक्षित बने और शराब से दूरी बनाएं तभी एक नए समाज का निर्माण होगा।यह भी बताना चाहूंगा कि अगर चेरो समाज की बैठक कहीं भी होती है। हमें अगर आमंत्रित किया जाएगा मैं अपना समय निकालकर जरूर उपस्थित रहूंगा। वही राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार का भीड़ देखकर मुझे लग रहा है कि अब हमारा समाज जाग गया है। इस प्रकार की भीड़ की मेरा कुर्सियां भी कम पड़ गई।अगले साल से मैं लोगों को बैठने का स्वयं व्यवस्था करूंगा। जिससे लोग शांतिपूर्वक बैठकर प्रोग्राम को आनंद लेंगे और हमारी बातों को सुनेंगे।वही करताधर्ता समाजसेवी अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि,हम सभी को एकजुटता और एकता का परिचय देनी चाहिए।इस भीड़ को देखकर मैं प्रसन्न हूं ,कि राजा मेदिनीराय की वंशज हमारे समाज को नया उत्थान करेंगे।मौके पर मनिका जिला परिषद बलवंत सिंह मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, हरेराम सिंह ,उमेश सिंह ,अखिल सिंह करीमन सिंह सहित चेरो समाज के लोग मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button