स्थानीय समाचार

नम आंखों से श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Views: 217
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
नम आंखों से श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

चचेरिया /नावा बाजार:- शारदीय नवरात्र में मां दुगा की पूजा भक्तिभाव से संपन्न हुई। चचेरिया पूजा पंडाल समिति द्वारा शनिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आरती के उपरांत जयकारे और गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा सहित लक्ष्मी, गणेश, सरस्वती और कार्तिकेय की प्रतिमा वाहनों पर रख विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूजा पंडालों में सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की।

विसर्जन यात्रा चचेरिया गांव भ्रमण होते हुए नदी कौरव जलाशय माइंस के तट पर पहुंची। जहां मंगल कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। भक्तों ने मां दुर्गा को अगले साल जल्दी आने का न्योता भी दिया।

विसर्जन में अध्यक्ष अनिल दुबे, शालिक दुबे, विकाश तिवारी, गोलू तिवारी, रोहित तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, अमित तिवारी ,विशाल दुबे सहित सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button