स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

केंद्रीय विद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण जल्द करे: सीसीएल

Views: 236
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
केंद्रीय विद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण जल्द करे: सीसीएल

लातेहार/बालूमाथ:- अनिता देवी ने परियोजना पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड तेतरियाखांड परियोजना से मुलाकात कर बालूमाथ की अनेक समस्याओ एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की l उपाध्यक्ष ने बताया कि यहां पर कोलियरी 30 वर्षों से संचालित है l लेकिन आज भी यहां के लोग उपेक्षित एवम ठगे हुए महसूस कर रहे हैं l सीसीएल के द्वारा करोड़ों टन कोयले का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है l लेकिन बालूमाथ के विस्थापित प्रभावित एवं आदिवासी समुदाय अपने आप को ठगा ठगा सा महसूस कर रहे हैं l परियोजना के सामाजिक दायित्व के तहत किए गए कार्य संतोषजनक नहीं है l उन्होंने बताया कि बालूमाथ में एक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल एवं एक केंद्रीय विद्यालय की अत्यंत आवश्यक है l इसके लिए अबतक किए गए प्रयास और इसके निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई l महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया कि यदि आप जमीन उपलब्ध करा दें तो में एक केंद्रीय विद्यालय और अस्पताल उपलब्ध करा दूंगा l उपाध्यक्ष महोदया ने इस संबंध में जिले के उपायुक्त से मिलकर जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है l
चर्चा के अन्य बिंदुओं में तेतरिया खाड़ कोलवरी के आसपास के क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और इससे होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई और इसके लिए खान क्षेत्र के किनारे किनारे की हरा पर्दा से घेराबंदी तथा कोलवरी से निकल रहे सभी लोड ट्रको को अनिवार्य रूप से तिरपाल लगाकर ही सड़क पर निकालने का निर्देश दिया है l इन सभी बातो पर जनरल मेनेजर के द्वारा सकारात्मक पहल करने की बात कही गई है।

उपाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि जल्द ही सीसीएल परियोजना के सीएमडी से मिलकर अन्य बातों की जानकारी दी जाएगी एवं क्षेत्र में अस्पताल और विद्यालय के लिए प्रयास किया जाएगा l

Loading

केंद्रीय विद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण जल्द करे: सीसीएल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button