भंवर के काटने एवं तालाब में डूबने से हुई मौत,घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ बिजय राम एवं थाना प्रभारी पवन कुमार


लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट,
गढ़वा:- बरडीहा थाना क्षेत्र के कुन्दरहे गांव निवासी कैलास तिवारी 84 वर्ष की भंवर के काटने एवं पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार श्री तिवारी दो पहर बाद अपने घर से बरडीहा बाजार की तरफ जा रहे थे, इसी बीच गोरेया देवस्थल के समीप पीपल व बर के पुराने बृक्ष में रह रहे भंवरों के समूह ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से श्री तिवारी काफी घबरा गए और बचने के लिए टेढ़ा आहर में जमे पानी में कूद पड़े। बताया जाता है कि वे जब जब पानी से अपना सिर बाहर निकालते तब तब भंवरों का समूह उनके ऊपर छा जाता।

इस दौरान पानी में ही डूबे रहने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ही यह घटना आग की तरह चारो तरफ फैल गई और लोग वहां पहुंचने लगे। लेकिन भंवरों का आतंक इतना था कि घंटों तक लोग उनके पास नही पहुंच सके। इधर सूचना मिलते ही बरडीहा बीडीओ बिजय राम एवं थाना प्रभारी पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बीडीओ ने मृतक के आश्रितों को सरकारी लाभ दिलाने का आस्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।
![]()



