झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण, विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस संदेश

‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ का दिया नारा, नशामुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

Views: 2
0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second
रिपोर्ट : केशव तिवारी, ब्यूरो चीफ पाकुड़

पाकुड़। स्वस्थ शरीर, अनुशासित जीवन और नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ रविवार की सुबह पाकुड़ में विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस का संदेश दिया। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पाकुड़ (राज-2) में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई साइकिल रैली

रविवार सुबह सात बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजू नन्दन साहा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ और ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ जैसे नारों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

पाकुड़ में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण, विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस संदेश

साइकिल चलाने से स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को भी लाभ

विद्यालय की एनएसएस समन्वयक शिउली कुमारी घोष ने कहा कि साइकिल चलाना केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक बेहतर विकल्प है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

फिट युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव

प्रभारी प्रधानाचार्य राजू नन्दन साहा ने कहा कि फिट इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियान विद्यार्थियों में अनुशासन, खेल भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान के 100वें संस्करण पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button