स्थानीय समाचार

51 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप व चेक देकर किया गया सम्मानित

Views: 2
0 0
Read Time:5 Minute, 7 Second

51 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप व चेक देकर किया गया सम्मानित 51 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप व चेक देकर किया गया सम्मानित 51 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप व चेक देकर किया गया सम्मानित

पलामू:- झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह में उपायुक्त ने मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत, कहा- मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन के अवसर पर शनिवार को स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने 51 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, बारहवीं कक्षा के तीन टॉपर मो. फैजान आलम, शुभम कुमार गुप्ता एवं सना आफरीन को सरकार की ओर से लैपटॉप एवं निर्धारित राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड ओलंपियाड के विजेता सहिष्णु पाण्डेय, ट्विंकल प्रसाद यादव, रिया कुमारी एवं उज्ज्वल कुमार को लैपटॉप, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। वहीं, स्थापना दिवस के अवसर पर कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज, नृत्य, गायन, ड्रामा, पेंटिंग, निबंध एवं स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त श्री शेखावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार एवं एलआरडीसी प्यारे लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चे हमारे जिले के सबसे महत्वपूर्ण अंग :उपायुक्त

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि आज के कार्यक्रम में किसी बच्चे को लैपटॉप मिला, तो किसी विद्यार्थी को आर्थिक सहायता का लाभ मिला है। इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिले का सबसे महत्वपूर्ण अंग यहां के बच्चे हैं। जब बच्चे शिक्षित होंगे, तभी हमारा पलामू जिला शिक्षित और विकसित होगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव एवं अंधविश्वास के खिलाफ खड़े होने की अपील करते हुए कहा कि जब तक छोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। बच्चों को इन सामाजिक बुराइयों की दीवारों को तोड़ना होगा। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय वे कभी इस तरह मंच पर पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके, लेकिन निरंतर मेहनत के बल पर आज इसी मंच से बच्चों को पुरस्कार वितरित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना है कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता पाने में समय लग सकता है, लेकिन निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य के लिए मैदान में डटे रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों से भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराया, जबकि जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग सुभाष एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया।मंच संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में एडीपीओ अंबुज्या पाण्डेय, एपीओ उज्ज्वल मिश्र, मनोज मिश्र एवं शिक्षक अनुपम तिवारी सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button