झारखंडक्राइमघाघरास्थानीय समाचार
घाघरा सीओ ने बालू सहित दो ट्रैक्टर को किया जप्त:मौके से चालक फरार


प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- प्रखंड कार्यालय परिषर के समीप बगैर परिवहन चालान के बालू लदे दो ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी आशीष मंडल द्वारा जब्त किया गया। मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार द्वारा घाघरा थाने में प्राथमिकी दर्ज रविवार को कराई गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्वाह्न 8 बजे प्रखंड कार्यालय परिषर के सामने लघु खनिज से लदे वाहनों की जांच की गई। इसी क्रम में दो ट्रैक्टर जिसका नम्बर जेएच 07 एच / 8030 एवं एक ट्रैक्टर में नम्बर अंकित नही है। उसे अंचलाधिकारी आशीष मंडल ने जब्त किया। प्राथमिकी में इस आशय का हवाला दिया गया है कि कोई भी ब्यक्ति बिना पट्टा या अनुज्ञप्ति धारण किये खनिज का उत्खनन या परिवहन नही कर सकता और इसी के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने घाघरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।
![]()




