पाकुड़
Trending

पाकुड़ में आत्मा के तहत 15 पदों पर होगी बहाली, 23 दिसंबर को जारी होगा विज्ञापन

बीटीएम के 6 और एटीएम के 9 पदों पर नियुक्ति, जनवरी 2027 तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

रिपोर्ट केशव तिवारी,

पाकुड़ ब्यूरो संवाददाता।सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पाकुड़ से बड़ी खबर है। जिले में आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) के तहत कुल 15 रिक्त पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) के 6 और सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) के 9 पदों पर बहाली की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तरीय चयन समिति ने विज्ञापन के प्रारूप को हरी झंडी दे दी है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक में नियुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दोनों श्रेणियों के कुल 15 पदों पर चयन के लिए विज्ञापन प्रारूप को मंजूरी प्रदान की गई।

पाकुड़ में आत्मा के तहत 15 पदों पर होगी बहाली, 23 दिसंबर को जारी होगा विज्ञापन

23 दिसंबर को खुलेगा भर्ती का रास्ता

निर्णय के मुताबिक, नियुक्ति से संबंधित विस्तृत विज्ञापन 23 दिसंबर 2026 को एनआईसी पाकुड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, निर्धारित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और चयन संबंधी नियमों की जानकारी मिल सकेगी।

जनवरी तक पूरी होगी चयन प्रक्रिया

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने जनवरी 2027 तक चयन प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

जिले में एक साथ 15 पदों पर होने वाली इस बहाली से नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है। अब इच्छुक उम्मीदवारों की नजर 23 दिसंबर को जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन पर टिकी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button