स्थानीय समाचारपाकुड़
Trending

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,नकदी समेत सारा सामान जलकर राख

प्रशासन से मुआवजे की मांग

Views: 8
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,नकदी समेत सारा सामान जलकर राख

कोटालपोखर, संवाददाता। साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पंचगढ़ में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लगने की घटना सामने आई। आग ने देखते ही देखते कमरे में रखे कपड़े, किताब-कॉपी, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

पीड़ित राजीव रजक ने बताया कि अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी और कमरे में रखा सामान जलने लगा। कपड़े, किताब-कॉपी, जरूरी कागजात, अटैची सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

अटैची में रखे थे 1.5–2 लाख रुपये

राजीव के अनुसार अटैची में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये रखे हुए थे, जो ग्रुप लोन और दुकान की कमाई से जुटाए गए थे। उन्होंने बताया कि यह राशि बेटी की शादी के लिए बचाकर रखी गई थी, लेकिन आग लगने से पूरी नकदी भी जलकर खत्म हो गई।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Loading

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,नकदी समेत सारा सामान जलकर राख

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button