छठ महापर्व को लेकर हिरणपुर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण
pakud news

रिपोर्ट:केशव तिवारी,पाकुड़ ब्यूरो संवाददाता।
हिरणपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बुधवार को हिरणपुर बाजार सहित आसपास के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
प्रमुख घाटों पर पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
थाना प्रभारी सबसे पहले हिरणपुर बाजार के नामोपाड़ा स्थित खेपी पोखर छठ घाट पहुंचे। इसके बाद सुंदरपुर स्थित स्वर्गीय विभूति भूषण छठ पोखर समेत क्षेत्र के अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों की जानकारी ली और व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा।
पूजा समितियों के साथ की बैठक, सुरक्षा पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय पूजा समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छठ के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पूजा समितियों को सतर्क रहने, घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया।

व्रतियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी प्रशासन और पूजा समितियों का सहयोग करने की अपील की, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
![]()





