पाकुड़
Trending

गांवों की समस्याओं से रूबरू हुईं विधायक निसात आलम, सड़क-नाला और पेयजल का उठा मुद्दा

pakud news

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second
  • चांदपुर व पृथ्वीनगर पंचायत के सितेसनगर और केलाबागान पहुंचीं विधायक, सड़क-नाला, बिजली और चापाकल की समस्याओं से हुईं रूबरू

पाकुड़ संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जानने और लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए पाकुड़ विधायक निसात आलम गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने सदर प्रखंड की चांदपुर एवं पृथ्वीनगर पंचायत के सितेसनगर और केलाबागान गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने सड़क, नाला, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।

बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीण

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव में सड़क निर्माण, पीसीसी सड़क, नाला, बिजली व्यवस्था, चापाकल और पेयजल से जुड़ी कई समस्याएं हैं। लोगों ने गांव की जरूरतों से अवगत कराते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की मांग की। ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि उनके गांवों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठायेंगी मामला

विधायक निसात आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाला, बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष उठाया जायेगा। इनके निराकरण के लिए हरसंभव पहल की जायेगी।

गांवों की समस्याओं से रूबरू हुईं विधायक निसात आलम, सड़क-नाला और पेयजल का उठा मुद्दा

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के बीच पहुंचना, उनकी परेशानियों को समझना और विकास की जरूरतों के अनुरूप काम कराना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी।

कांग्रेस की ओर से आयोजित इस जनसंपर्क कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, महिला जिलाध्यक्ष शहनाज, अब्दुल बासिर, जिला सचिव सलीम हुसैन, रामविलास महतो, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, डॉ. जोहरुल इस्लाम, नोजरुल इस्लाम, परवेज आलम, सरीना बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button