छठ घाट की सफाई और रास्ते की मरम्मत में जुटे जनप्रतिनिधि,सूरज लाल सिंह ने किया निरीक्षण
1. छठ पर्व को लेकर साड़म में चाक-चौबंद तैयारी, थाना प्रभारी ने लिया जायजा

रिपोर्ट:अजीत नारायण प्रसाद,
गोमिया। महापर्व छठ को लेकर गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता सूरज लाल सिंह छठ घाट और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अपनी ओर से उपलब्ध कराए गए जेसीबी के माध्यम से दामोदर छठ घाट जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई कराई।

वहीं, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी और उपमुखिया पंकज जैन के सौजन्य से छठ मार्ग पर व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल डस्ट की व्यवस्था कराई गई। सड़क पर डस्ट फैलाकर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी की पहल पर साड़म शिव मंदिर परिसर की सफाई मजदूरों के माध्यम से कराई गई।
छठ घाट पहुंचे थाना प्रभारी, दिए आवश्यक निर्देश
छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो पुलिस बल के साथ छठ घाट पहुंचे। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पर्व के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

तैयारी में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
छठ पर्व की तैयारियों में मुखिया शोभा देवी, पूर्व उपमुखिया विकास जैन, हरिदास प्रसाद, तेजवंत प्रसाद, सुरेंद्र यादव, नेपाली दे, राजेंद्र नायक, बिनोद तिवारी, त्रिवेणी दे, गौतम केवट, बिमल केवट, राम प्रसाद, संजय दे, दिलीप डे, अमित दे, रूपेश प्रसाद, अशोक केवट, पतित पावन, बाजू प्रसाद, बजरंगी प्रसाद, बाबू तिवारी, कुंतल वर्धन और बाघा प्रसाद सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
![]()





