सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोहा सिंह यादव को दिव्यांग अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि


गोमिया:बीते दिन सड़क दुर्घटना में बलेश्वर यादव उर्फ लोहा सिंह यादव के आकस्मिक निधन के बाद दिव्यांग अधिकार मंच, स्वांग के साथियों ने शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा मंगलवार को स्वांग बस्ती हरिबोल मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बुद्धेश्वर प्रजापति ने की। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर वरुण प्रजापति – सीनियर विकासलांग अधिकार मंच, धर्मेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र राम, मनोज यादव, अमित यादव, अजय कुमार यादव, सुनील यादव, शिवचरण प्रसाद सहित लगभग 30 से अधिक साथी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि लोहा सिंह मिलनसार और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले व्यक्ति थे। उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभा के अंत में सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
![]()




