
बरहरवा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर से बरहरवा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और पाकुड़ विधायक निसात आलम ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से हेमंत सोरेन और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
वहीं, पाकुड़ विधायक निसात आलम ने भी रूपी सोरेन के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां को खोने का दर्द बेहद पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
दोनों नेताओं ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक है। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
![]()




