झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

फायरिंग कर राशन दुकान लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार अपराधी गिरफ्तार

pakud news

Views: 22
0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़िया के महुलपहाड़ी में राशन दुकान पर फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पुलिस पहुंच गयी है. 2 अक्टूबर को हुई इस सनसनीखेज लूट का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और एक अपाची बाइक बरामद की गयी है. घटना में शामिल दो अन्य अपराधी अब भी फरार हैं.

5-6 हथियारबंद अपराधियों ने बोला था धावा

एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2 अक्टूबर को महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में 5-6 अपराधियों ने धावा बोला था. अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी और इसके बाद लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. राशन दुकान संचालक महेश प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर पाकुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

फायरिंग कर राशन दुकान लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार अपराधी गिरफ्तार

एसआईटी ने तकनीकी जांच से दबोचे अपराधी

घटना के बाद एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी. टीम ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के कोलबाड़ी निवासी कोलेश हांसदा, डूमर घाटी निवासी हेमलाल हेंब्रम, पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के मुनियापाड़ा निवासी राम रंजन महतो और खुरीडांगा निवासी सियान महतो के रूप में हुई है.

हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लोहे का पिस्टल, दो देसी कट्टा और सात जिंदा गोलियां बरामद की हैं. इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गयी अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. बरामद हथियारों का इस्तेमाल लूटकांड में हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

एसपी के अनुसार गिरफ्तार कोलेश हांसदा का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ अमड़ापाड़ा, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और गोपीकांदर थाना में पूर्व से मामले दर्ज हैं. वहीं हेमलाल हेंब्रम के खिलाफ महेशपुर थाना में मामला दर्ज है. पुलिस अब गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों और सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है.

दो अपराधियों की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार लूटकांड में शामिल दो अपराधी अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अपराधियों को हथियार कहां से मिले और गिरोह का नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला है.

एसआईटी को मिला इनाम

कांड के उद्भेदन में बेहतर कार्य करने वाली एसआईटी को एसपी ने पुरस्कृत किया. पुलिस पदाधिकारियों को दो हजार रुपये और पुलिस कर्मियों को एक रुपये नकद पुरस्कार दिया गया.

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, हिरणपुर ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, नगर थाना प्रभारी रवि शर्मा, तकनीकी शाखा के अरविंद कुमार राय, सचिन कुमार, अमरजीत मिश्रा, रामप्रताप सिंह, महादेव चौधरी, सूरज मुर्मू, श्याम सुंदर यादव, बैजनाथ गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button