ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

NEET पेपर लीक के विरोध में लातेहार में उग्र प्रदर्शन,मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन

NEET पेपर लीक के विरोध में लातेहार में उग्र प्रदर्शन,मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन

लातेहार | 15 मई 2026
NEET (UG) 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा एवं छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को लातेहार जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव एवं छात्र संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने किया।

कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता कल्याण विभाग कार्यालय के समीप एकत्रित हुए, जहां से आक्रोश मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय मुख्यालय गेट तक पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में NEET परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बैजनाथ राम ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।

NEET पेपर लीक के विरोध में लातेहार में उग्र प्रदर्शन,मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला दहन

कार्यक्रम में अरुण दुबे, बुद्धेश्वर उरांव, प्रभात कुमार, अंकित पांडे, अंकित तिवारी, मनोज चौधरी, सरफराज आलम, बीनू राम, संदीप गंझू, बबलू राही, सौरभ श्रीवास्तव, संजय यादव, एनायत करीम, एहसान अंसारी, बिलासी टोपनो, ममता देवी, आरती देवी, वासुदेव यादव, सुदामा प्रसाद, नसीम अंसारी, अरसेन तिर्की, रिंकू कश्यप, अहद खान, मोहम्मद शमशाद, अरशद, मोहम्मद आशिक, जफर हुसैन, शंकर टाना भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नेताओं ने कहा कि छात्रों के हित में इस तरह का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button