स्थानीय समाचार
बाइक और ऑल्टो कार में आमने सामने जोरदार टक्कर ,बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल


सतबरवा से दिनेश यादव की रिर्पोट –
सतबरवा/पलामू :- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर 12 बजे पोखराहा के पास हुई, एन एच-39 पर ऑल्टो कार और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान खामडीह निवासी 24 वर्षीय चंचल चौधरी (पिता कमलेश चौधरी) के रूप में हुई है। बाइक सवार घायल युवा को ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें मेदिनीनगर एमएम सी एच भेजा गया।
इस हादसे में कार पर सवार दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। ऑल्टो कार पर सवार युवक ने बताया कि बाइक इतनी तेज रफ्तार थी कि ऑल्टो कार के हेड सीसा में चढ़ गई थी ।
सूचना पर अवर निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
![]()




