अपराधपाकुड़
Trending

पाकुड़ में बच्चे से डराकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई साइकिल बरामद

नगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छापेमारी के बाद दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए बच्चे से डराकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में छीनी गई साइकिल भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नगर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 202/26 के अनुसार, एक बच्चे को डराने-धमकाने के बाद आरोपियों ने उसकी साइकिल जबरन छीन ली थी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अनुसंधान शुरू किया।

पाकुड़ में बच्चे से डराकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई साइकिल बरामद

पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में मालगोदाम रोड निवासी रोहित कुमार राम तथा साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी गांधीनगर निवासी सुनील कुमार रविदास को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, त्वरित अनुसंधान और छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से घटना में छीनी गई साइकिल बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button