झारखंड समाचारपाकुड़

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में युवक की मौत,चालक फरार

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Views: 29
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में युवक की मौत,चालक फरार

कोटालपोखर संवाददाता: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर बुधहटिया के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में खैरबन्नी गांव निवासी सुभाष कुमार महतो (36) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विनोद महतो के पुत्र थे। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन सहित फरार हो गया।

विषहरी पूजा के बाद लौट रहे थे घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बुधवार को विषहरी पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा संपन्न होने के बाद सुभाष कुमार महतो मूर्ति विसर्जन में शामिल हुए थे। विसर्जन के बाद वह अपने घर लौट रहे थे, तभी बुधहटिया के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सुभाष को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. उदय टुडू ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे सुबोध कुमार महतो ने बताया कि विषहरी पूजा के बाद सुभाष मूर्ति विसर्जन में शामिल हुए थे और घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, हाइवा की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस दुर्घटना में शामिल हाइवा और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि सुभाष अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Loading

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में युवक की मौत,चालक फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button