झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

JPSC–JSSC CGL धांधली मामला: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार,CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC–JSSC CGL धांधली मामला

Views: 17
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

JPSC–JSSC CGL धांधली मामला: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार,CID की बड़ी कार्रवाई

रांची/देवघर/गिरिडीह। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी–सीजीएल परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के मामले में सीआईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टेक्नोक्रेट्स डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) से जुड़े अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अक्षय तिवारी (भाई) और सुषमा कुमारी (पत्नी) शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, गिरिडीह पुलिस की विशेष टीम ने देवघर स्थित आवास पर छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गिरिडीह ले जाया गया। वहां अलग-अलग स्थानों पर लंबी पूछताछ के बाद शाम को उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई।

परिवार पर भी नौकरी दिलाने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, अभय तिवारी पर आरोप है कि उसने अपने भाई और पत्नी को JSSC–CGL परीक्षा के माध्यम से कथित रूप से अवैध तरीके से सरकारी नौकरी दिलाने में मदद की। बताया जा रहा है कि वह पहले ही इस मामले में जेल जा चुका है।

सीआईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि अभय तिवारी के परिवार और रिश्तेदारों के करीब 10 लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में सरकारी नौकरी हासिल की है, जिनकी नियुक्तियों की अब गहन जांच की जा रही है।

जांच तेज, कई नियुक्तियां रडार पर

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन भर्तियों में किस प्रकार की अनियमितता या परीक्षा प्रक्रिया में धांधली की गई थी। फिलहाल इस मामले पर पुलिस या सीआईडी की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस कार्रवाई के बाद झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर जांच और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Loading

JPSC–JSSC CGL धांधली मामला: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार,CID की बड़ी कार्रवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button